एसडीएम कुपवी के माध्यम से श्रम मंत्री को भेजा ज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू )। उपमंडल कुपवी के भारतीय मजदूर संघ ने आंगनबाड़ी, मिड-डे मील और आशा वर्करों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और केंद्रीय श्रम मंत्री को ज्ञापन भेजा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के प्रदेश महामंत्री सुभद्रा कुमारी, भारतीय मजदूर संघ खंड कुपवी की सचिव सत्या पंवार की अगुवाई में एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन के माध्यम से स्थायी नीति, भत्ता वृद्धि, स्वास्थ्य सुविधा लाभ और सेवनिवृत्ति लाभ की मांगें उठाईं गईं। आंगनबाड़ी, मिड-डे मील, आशा वर्करों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग उठाई गई। सुभद्रा कुमारी ने आंगनबाड़ी को 50 वर्षों से स्कीम के रूप मे चलाए जाने पर भी सवाल खड़े किए हैं।