फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राज्य स्तर पर अंश नेगी को मिला सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
अंश सब-जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रदेश का करेंगे प्रतिनिधित्व
विज्ञापन


ज्यूरी में आयोजित प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरनी के छात्र अंश नेगी ने राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में अंश को सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर के खिताब से सम्मानित किया गया। अंश नेगी का चयन हिमाचल प्रदेश टीम के लिए हुआ है। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया 22 से 29 जून तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में 5वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित करेंगी, जिसमें अंश नेगी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंश की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राज्य स्तरीय सब जूनियर छात्र और छात्रा बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 जून तक ज्यूरी में किया गया था। प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन ने किया है। इस प्रतियोगिता में अंश नेगी ने शानदार प्रदर्शन किया था। अंश नेगी जेएसडब्ल्यू शिखर केंद्र उरनी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। तनुजा ब्रोगी अंश की कोच हैं। अंश नेगी के पिता रामू नेगी और माता शिव कुमारी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। कहा कि अंश नेगी ने बीते वर्ष भी अंडर-14 वर्ग राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें