फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में 10 जुलाई को सेब सीजन और उससे जुड़ी समस्याओं पर होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
. सेब ढुलाई का भाड़ा, वाहनों की उपलब्धता और कंट्रोल रूम बनाने पर होगी चर्चा
विज्ञापन

बागवान, फॉरवर्डिंग एजेंट, ट्रांसपोर्ट और विभिन्न विभागाधिकारी लेंगे बैठक में भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर में सेब सीजन को लेकर 10 जुलाई को मंथन होगा। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में सेब की ढुलाई का भाड़ा, वाहनों की उपलब्धता, कानून, यातायात व्यवस्था, बागवान, फॉरवर्डिंग एजेंट, ट्रांसपोर्ट और मंडियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा होगी और उनके समाधान के बारे में कार्ययोजना तैयार की जाएगी। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को पूर्वाह्न 11:00 बजे मिनी सचिवालय सभागार में सेब के मौसम और उससे जुड़ी समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस बैठक में बागवानी विभाग की ओर से सेब की फसल का संशोधित अनुमान, ट्रांसपोर्टेशन के लिए ट्रकों और पिकअप वाहनों की उपलब्धता पर चर्चा की जाएगी। साथ ही ढुलाई शुल्क तय करने, ओवरलोडिंग की जांच, बागवानी विभाग की ओर से उपमंडलीय सब कंट्रोल रूम की स्थापना को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा यातायात, सेब के बक्सों, कार्टन की उपलब्धता, सड़कों में सुधार और रखरखाव पर मंथन किया जाएगा। बैठक में आढ़तियों की जांच और लाइसेंस जारी करने, ग्रेडिंग-पैकिंग मशीनें चलाने के लिए लगातार बिजली, वोल्टेज और पानी की उपलब्धता पर भी मंथन होगा। साथ ही सब्जी मंडी, फल मंडियों के नियमित निरीक्षण, 19-22 किलोग्राम वजन वाले यूनिवर्सल कार्टन की पैकिंग सुनिश्चित करने, नियम तोड़ने पर चालान करने, सेब कलेक्शन सेंटर, सेब के ज्यादा उत्पादन वाले इलाकों की पहचान और अनुमानित उत्पादन, स्पैन (चालू-बंद) की पहचान, सड़क के किनारे लगने वाली मंडियों की पहचान, सूची बनाना और निगरानी, ग्रेडिंग-पैकिंग दरों, फॉरवर्डिंग एजेंटों से जुड़े मुद्दों, जोखिमभरी सड़कों और तैनात की जाने वाली मशीनरी जैसे विषयों पर चर्चा होगी। वहीं, विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर भी विस्तार से चर्चा होगी। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने सेब सीजन से जुड़े बुशहर किसान-बागवान विकास संघ, रामपुर और ननखड़ी के प्रधान फल और सब्जी उत्पादक संघ, ट्रक ऑपरेटर संघ, पिकअप संघ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से इस बैठक में भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें