डंसा (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर की दुर्गम पंचायत काशापाट में ग्राम सभा हुई। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और पंचायत के अंतर्गत प्रस्तावित विकास कार्यों पर चर्चा की। प्रधान पयासुमल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वीबीजी राम जी, स्वच्छता, नशामुक्त समाज के निर्माण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान ग्राम सभा के महत्व पर जोर देते हुए कहा गया कि यह लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाइयों में से एक है। ग्राम सभा से ग्रामीण समस्याएं सामने रखते हैं और गांव के विकास की प्राथमिकताएं तय करने में भागीदारी निभाते हैं। बैठक का उद्देश्य ग्रामीणों की सहभागिता से पंचायत के विकास कार्यों को गति देना और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करना रहा। इस मौके पर उपप्रधान विक्की सनाटू, वार्ड सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद