पंचायत समिति ननखड़ी की बैठक में मौजूद पंस सदस्य और विभागाधिकारी। संवाद
जीपीडीपी और 16वें वित्तायोग के क्रियान्वयन बारे हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। नवगठित पंचायत समिति ननखड़ी की पहली त्रैमासिक बैठक वीरवार को हुई। पंचायत समिति अध्यक्ष कांता खूंद ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में ननखड़ी तहसील के विकास कार्यों, योजनाओं और समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सभी पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया और विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की। पंचायत समिति ननखड़ी की त्रैमासिक बैठक का वीरवार को आयोजन हुआ। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों के बारे में चर्चा की। बैठक में 16वें वित्त आयोग के बारे में चर्चा की गई। वहीं, समिति की विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। इसके अलावा बैठक में 2026 जीपीडीपी के बारे में चर्चा की गई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी ननखड़ी मनोज ठाकुर, पंचायत समिति उपाध्यक्ष अमर सिंह, पंचायत समिति सचिव जसवीर गुप्ता, बीडीसी सदस्य दौलत राम डोगरा, सुनीता देवी, संजीव कुमार, सुशीला मेहता, कृष्ण देवी, राम प्रसाद, राम लाल, सीमा देवी, रीता देवी, पुष्पा देवी, बलवीर सिंह, चिरंजी लाल और विभिन्न विभागों से आए अधिकारी मौजूद रहे।