फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिव मंदिर कमेटी बटाली की बैठक में मुद्दों पर मंथन

विज्ञापन
शिव मंदिर कमेटी बटाली की बैठक में चर्चा करते पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत : कमेटी।
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। शिव मंदिर कमेटी बटाली की बैठक प्रधान दीपक ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया और मंदिर से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार और सुझाव रखे। इस दौरान मंदिर में आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों को लेकर चर्चा की गई। सदस्यों ने मंदिर परिसर के विकास, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ मंदिर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। प्रधान दीपक ठाकुर ने कहा कि मंदिर कमेटी का उद्देश्य सभी सदस्यों के सहयोग से मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि बैठक में सदस्यों की ओर से दिए गए सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर अमल में लाने के लिए आगामी कार्य योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें