फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य पर किया मंथन, एनजीओ से लिए सुझाव

विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य पर मंथन, एनजीओ से लिए सुझावएसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट बोले
विज्ञापन
एसडीएम बोले- जनसहयोग से आनी उपमंडल को बनाएंगे बेहतर, समृद्ध संस्कृति को आगे बढ़ाने के होंगे प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। एसडीएम सभागार आनी में सोमवार को एनजीओ और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों ने बैठक की। अध्यक्षता एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने की। इसमें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने, पर्यावरण संरक्षण, जंगलों को आग से बचाने, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में बदलते पर्यावरण के प्रभावों से निपटने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को लेकर सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए गए। इसके अलावा जंगलों को आग से बचाने, खुले छोड़े पशुओं की देखभाल और उनके कल्याण के लिए प्रभावी कदम उठाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि समाज में बेहतरी लाने के लिए प्रशासन के साथ सामाजिक संस्थाओं और आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने कहा कि बैठक में विभिन्न संस्थाओं की ओर से जो सुझाव दिए गए हैं, उन्हें पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सहयोग से धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि आनी उपमंडल को एक बेहतर उपमंडल बनाया जाए। इसके लिए सभी वर्गों और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि आनी क्षेत्र की अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। इस विरासत को संरक्षित करने और आने वाली पीढि़यों तक पहुंचाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से आह्वान किया कि वे समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं और प्रशासन के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दें। इस मौके पर हिम रक्षक सामाजिक संस्था के अध्यक्ष अमर चौहान, श्यामा नंद, ज्ञान विज्ञान समिति के दलीप वर्मा, आदि शक्ति फाउंडेशन के जोगिंदर सिंह, हिम संस्कृति संस्था के अध्यक्ष शिवराज शर्मा, सीआर शर्मा और दीवान राजा सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें