फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शलाटी घोड़ी के दौरे पर निकले अधिष्ठाता देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू

विज्ञापन
विज्ञापन
लाव लश्कर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर गांवों का करेंगे दौरा
विज्ञापन

हजारों लोगों को देंगे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शलाटी घोड़ी के अधिष्ठाता देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू अपने भ्रमण पर निकल चुके हैं। करीब सात दिन तक देवता साहिब शलाटी घोड़ी के विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे। लाव-लश्कर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर देवता साहिब भड़ावली पंचायत के हर गांव में पहुंचेंगे। हर गांव में देवता साहिब का ग्रामीण फूलमालाओं से स्वागत करेंगे। इस दौरान देवता साहिब हजारों लोगों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करेंगे। गौर हो कि देवता साहिब हर साल दो बार शलाटी घोड़ी का दौरा करते हैं। हर दौरे के दौरान ग्रामीणों को अपने ईष्ट देवता का बेसब्री का इंतजार रहता है। देवता साहिब हर वर्ष जून और दिसंबर को शलाटी घोड़ी का भ्रमण करते हैं। जून के दौरे के दौरान रामपुर के साथ लगती भड़ावली पंचायत के विभिन्न गांव में एक सप्ताह तक शाड़ की जातर मेला सजता है। दिसंबर में देवता साहिब का सिर्फ दौरा रहता है। इस दौरान ग्रामीण अपनी समस्याओं और अपने दुखों को अपने ईष्ट देवता के समक्ष रखते हैं और देवता साहिब उन समस्याओं का निवारण करते हैं। सोमवार को देवता साहिब राजपुरा से भ्रमण पर निकले। अपने कार-कारिंदों के साथ देवता साहिब अन्य गांव का भ्रमण करेंगे। राजपुरा के बाद देवता साहिब, गटोल, सेलरा, करेरी, रसेंदली, मसारना, छलावट, कमलाऊ और भड़ावली गांव का दौरा करेंगे। हर गांव में ग्रामीण गर्मजोशी और पूजा अर्चना कर देवता का भव्य स्वागत करेंगे। मंदिर कमेटी कुमसू के अध्यक्ष जीवन चौहान ने बताया कि देवता साहिब शलाटी घोड़ी के भ्रमण पर निकल चुके हैं। आगामी सात दिनों तक देवता साहिब विभिन्न गांव जाकर ग्रामीणों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें