फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देहरा पंचायत में जल्द दूर होगा जल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल लाइन को जोड़ने का कार्य प्रगति पर, दो दिन में होगा पूरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। देहरा पंचायत में कई दिनों से गहराया जल संकट जल्द दूर होगा। पेयजल लाइन को जोड़ने का कार्य प्रगति पर है और दो दिन में कार्य पूरा होने की उम्मीद है। देहरा पंचायत के चेबड़ी, देहरा, चारमाला, धार, धनाह, शकरोली, शोचा, डोबा और आधा नित्थर बाजार के लोगों को 10वें दिन पानी मिल रहा है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुराह खड्ड से देहरा पंचायत के लिए पानी आता है। यहां भारी मलबा आने से पानी दूषित हो गया है, इसलिए पानी सिर्फ एक स्रोत से आ रहा है, जोकि नाकाफी है। इस कारण देहरा पंचायत में पानी की कमी हो गई है। कुर्पण खड्ड से पेयजल आपूर्ति पिछली बरसात से नहीं आ रही थी। लोट पंचायत के धवांश और शाही में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। इस लाइन को जोड़ने का कार्य प्रगति पर है, जिसको जोड़ने में जल शक्ति विभाग नित्थर के कर्मचारी वेल्डर के साथ कार्य कर रहे हैं। उधर, जल शक्ति विभाग नित्थर के कनिष्ठ अभियंता महिंद्र सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की वेल्डिंग का कार्य पूरा हो चुका है। कुर्पण खड्ड से लिफ्ट का पानी शुरू हो चुका है। इससे पानी की किल्लत कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें