फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शतरंज की बिसात पर पूर्व विजेता को दी मात, जुब्बल ने जीता खिताब

विज्ञापन
हमीरपुर की टीम को हराकर जुब्बल ने जीता खिताब
विज्ञापन
सात साल से चैंपियन हमीरपुर की टीम को हराया, खेल छात्रावास प्रभारी बलवंत झोटा ने खिलाड़ियों को दी बधाई
विज्ञापन

छात्राओं को शतरंज का प्रशिक्षण देने की पहल भी बनी खास

संवाद न्यूज़ एजेंसी

रोहड़ू ।
हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 शतरंज प्रतियोगिता में ठाकुर रामलाल खेल छात्रावास जुब्बल की टीम ने पूर्व विजेता को मात देकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। जुब्बल की टीम ने पिछले सात वर्षों से लगातार चैंपियन रही हमीरपुर की टीम को हराकर प्रतियोगिता में बड़ा उलटफेर किया। इस उपलब्धि से खेल छात्रावास जुब्बल ने प्रदेश में शतरंज के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। टीम की इस सफलता को खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, बेहतर रणनीति और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम माना जा रहा है। लगातार सात वर्षों से चैंपियन रही हमीरपुर की टीम को हराकर खिताब जीतना जुब्बल के खिलाड़ियों के लिए विशेष उपलब्धि है। खेल छात्रावास प्रभारी बलवंत झोटा ने इस शानदार उपलब्धि पर टीम के सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छात्रावास और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। गौरतलब है कि जुलाई 2026 से ठाकुर रामलाल खेल छात्रावास जुब्बल में शतरंज के क्षेत्र में छात्राओं को विशेष प्रशिक्षण देने की पहल भी शुरू की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, छात्रावास में 10 छात्राओं को सरकार की ओर से शतरंज का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं की प्रतिभा को निखारना और उन्हें शतरंज के क्षेत्र में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें