फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दीपक राठौर ने संभाला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने शिमला स्थित चिवालय में अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस अवसर पर प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। राठौर को हाल ही में प्रदेश सरकार ने इस पद पर नियुक्त किया है। कार्यभार संभालने के बाद दीपक राठौर अपने गृह क्षेत्र कुमारसैन भी पहुंचे। वहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। राठौर ने क्षेत्र के आराध्य देवता पंदोई महाराज के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान कोटीघाट पंचायत की प्रधान चूड़ा और अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने राठौर का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। दीपक राठौर ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह सरकार के विश्वास पर पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें