फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अभी नहीं हटीं फाग मेले में सजी दुकानें

Mon, 27 Mar 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जिलास्तरीय फाग मेले का समापन हो गया है लेकिन प्रशासन और मेला कमेटी के निर्देशों के बाद भी नेशनल हाईवे पांच से दुकानें हटाने का सिलसिला शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में एनएच पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

इस कारण हजारों लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। चौधरी अड्डे में एनएच किनारे बस स्टॉपेज भी है, जिस कारण यहां अधिक भीड़ होने से हादसों का खतरा बना रहता है।
रामपुर में नौ मार्च से जिलास्तरीय फाग मेला शुरू हुआ था। प्रशासनिक रूप से यह मेला 12 मार्च को संपन्न हो गया, लेकिन प्रशासन और मेला कमेटी ने व्यापारियों को 26 मार्च तक दुकानें सजाने की अनुमति दी थी। अब 26 मार्च गुजर जाने के बाद भी नेशनल हाईवे पांच पर दुकानें सजी हैं। जिस स्थान में यह मेला आयोजित किया जाता है, वहां अधिक भीड़ रहती है।
विज्ञापन

इस कारण दुकानें सजने से जाम की स्थिति बनी रहती है। हजारों लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। हादसों का भी डर सता रहा है। 26 मार्च गुजरने के बाद भी व्यापारियों ने अपनी दुकानें नहीं हटाई हैं। सोमवार तक मेले से 20 फीसदी दुकानें हट गई हैं, लेकिन चौधरी अड्डे से पुराने बस अड्डे तक व्यापारी अभी भी डटे हुए हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से मेले में आए इन व्यापारियों को हटाने की मांग की है। उधर, नगर परिषद रामपुर के कनिष्ठ अभियंता राजेश शर्मा ने कहा कि फाग मेले में सजी दुकानों को हटाने की प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार तक एनएच पांच पर सजी सभी दुकानें हटा दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें