फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार चांदना में पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। ग्राम पंचायत धार चांदना में एक व्यक्ति की पेड़ से गिर कर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भीम सिंह (32) पुत्र राम दत्त निवासी डालोड़ी, ग्राम पंचायत धार चांदना अखरोट झाड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा हुआ था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पेड़ से गिरकर नीचे पत्थरों पर जा गिरा। भीम सिंह को सिर में गहरी चोट लगने पर परिजन उसे नेरवा अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में टंडोरी के समीप दम तोड़ दिया। तहसीलदार कुपवी राजेश शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। नेरवा अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें