फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोगली में एक युवति की रहस्यमय मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर के समीप नोगली में एक युवती की अपने क्वार्टर में ही संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और रामपुर के खनेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, मौत के कारणों की सटीक जानकारी के लिए शव को खनेरी से आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ज्ञान कुमारी (32) पुत्री दिलीप सिंह नेगी गांव मूरंग तहसील पूह जिला किन्नौर नोगली में गाड़ियों की एक फ्रेंचाइजी में कर्मचारी थी जो अपने रिहायशी कमरा नोगली में मृत पाई गई। इसकी सूचना वीरवार सुबह पुलिस थाना रामपुर को दी गई। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें