फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। भावानगर पुलिस थाना के तहत नेपाली मूल के व्यक्ति का शव कमरे से बरामद किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भावानगर पुलिस थाने में 22 अक्तूबर को पड़ोसियों ने सूचना दी कि धर्म चंद अपने कमरे में बेसुध पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो धर्म चंद कमरे में मृत पाया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि धर्म चंद मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और यहां 10-15 वर्ष से रह रहा था। शव का पोस्टमार्टम करने के लिए सीएचसी भावानगर में रखा गया है। पुलिस परिजनों का इंतजार कर रही है और जल्द ही शव उन्हें सौंपा जाएगा। मामले की पुष्टि एसपी किन्नौर विवेक चहल ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें