डीडी कश्यप को सौंपी ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के उपाध्यक्ष की कमान। संवाद
नियुक्ति पर दर्शन दास कश्यप ने आलाकमान का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर (बीसीसी) में अधिवक्ता दर्शन दास कश्यप को उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। डीडी कश्यप इससे पहले कई पदों पर रहकर संगठन को सेवाएं दे चुके हैं और पार्टी मजबूती के लिए बेहतरीन कार्य किए हैं। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर अधिवक्ता डीडी कश्यप ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक रामपुर नंदलाल और बीसीसी अध्यक्ष लाल चंद शर्मा सहित कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उसे वह पूरी लगन और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।