सीबीएसई दसवीं में डीएवी एसजेवीएन दत्तनगर का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रामपुर बुशहर। डीएवी एसजेवीएन दत्तनगर के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने सीबीएसई परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के 158 विद्यार्थियों ने शानदार परिणाम प्राप्त किया। 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्युति ने प्रथम स्थान पर रहीं। कनुप्रिया ने 97, अभिनव ने 96.4, वृंदा अग्रवाल ने 95.6, अर्णव गुप्ता और विशाली ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या डॉ. मुक्ता चौहान ने कहा कि परीक्षा परिणाम में ओजस बंसल, वृंदा अग्रवाल और कनुप्रिया ने सूचना प्रौद्योगिकी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। अंग्रेजी में 66 और सामाजिक विज्ञान में 70 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए। सूचना प्रौद्योगिकी में 43 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय का कुल परिणाम शत-प्रतिशत रहा।