चौपाल (रोहड़ू)। डीएवी पब्लिक स्कूल चौपाल ने वन विभाग के सहयोग से एक विशेष पौधरोपण महाअभियान का आयोजन किया। अभियान के तहत चौपाल के रियूणी क्षेत्र और आसपास के खुले स्थानों पर देवदार, काफल और विभिन्न औषधीय पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यालय की प्रधानाचार्या अनिता डोगरा और ईको क्लब प्रभारी अध्यापिका ने भाग लिया। पौधरोपण का शुभारंभ प्रधानाचार्या अनिता डोगरा और सहायक वन अधिकारी सुमन शर्मा ने पौधा रोपकर किया।