फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भूस्खलन से डीएवी स्कूल और आईटीआई भवन पर खतरा मंडराया

विज्ञापन
चौपाल-बावी-बोधना मार्ग पर हुआ भूस्खलन। जिससे डीएवी स्कूल और आईटीआई को हुआ खतरा
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल-बावी-बोधना मार्ग पर भूस्खलन के कारण डीएवी स्कूल और आईटीआई भवन को खतरा पैदा हो गया है। बारिश के कारण चौपाल से बावी-बोधना सड़क, लजोंठ जाने वाली सड़क, आईटीआई भवन और चौपाल डीएवी स्कूल के पास पूरी सड़क टूट गई है। इससे डीएवी स्कूल को खतरा पैदा हो गया है, वहीं चौपाल आईटीआई के भवन के पास सामने से जमीन ही खिसक चुकी है। इस कारण यहां से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। डीएवी स्कूल और आईटीआई का रास्ता भी टूट चुका है। डीएवी स्कूल के करीब पांच सौ बच्चे जोखिम उठाकर स्कूल पहुंच रहे हैं। सड़क को डीएवी स्कूल पर गिरने और आईटीआई के भवन को बचाने के लिए यहां सुरक्षा दीवार लगानी शुरू तो ही, लेकिन उसके बाद भी भूस्खलन का सिलसिला जारी है। आईटीआई प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष देवदत्त शर्मा, डीएवी स्कूल पीटीए के अध्यक्ष रितेश मेहता ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि सड़क पर सुरक्षा दीवार लगाई जाए। एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा ने ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस मामले में बात कर अति शीघ्र आवश्यक सुरक्षा दीवारें लगाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें