फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: टेबल टेनिस में डीएवी रिकांगपिओ स्कूल रहा प्रथम

विज्ञापन
डीएवी दत्तनगर में कलस्टर स्तर की खेल प्रतियोगिता में टेबल टेनिस में अंडर 14 छात्रा वर्ग के विज
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल दत्तनगर में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। डीएवी एसजेवीएन पब्लिक स्कूल दत्तनगर में शुक्रवार को क्लस्टर स्तर की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में सात विद्यालयों के 700 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 छात्र-छात्रा वर्ग टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दमखम दिखाया। टेबल टेनिस में अंडर-14 छात्रा वर्ग में डीएवी रिकांगपिओ प्रथम और डीएवी दत्तनगर द्वितीय स्थान रहा। अंडर-17 छात्र वर्ग में डीएवी कोटखाई विजेता और डीएवी रिकांगपिओ रनर अप रहा। अंडर-19 छात्र वर्ग में डीएवी सरस्वती नगर ने पहला और डीएवी दत्तनगर ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी छात्रा वर्ग अंडर-14 में डीएवी दत्तनगर विजेता और डीएवी दत्तनगर रनर अप रहा। क्लस्टर स्तर प्रतियोगिता में रामपुर जल विद्युत परियोजना के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विवेक सुरीन ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। स्कूल प्रधानाचार्य ने बैज और स्मृति चिह्न देकर मुख्यातिथि को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं कक्षा कि छात्राओं ने मनमोहक नृत्य पेश कर सभी दर्शकों का मनमोह लिया। इस दौरान डीएवी सरस्वती नगर के प्रधानाचार्य अरुण शर्मा, डीएवी कोटखाई के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा और डीएवी रामपुर के प्रधानाचार्य अकलुश महाजन पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें