फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में डीएवी रिकांगपिओ का दबदबा

विज्ञापन
कल्पा में आयोजित जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में डीएवी स्कूल रिकांगपिओ ने किया शानदार प्रद
विज्ञापन
. किन्नौर का सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुना गया
विज्ञापन

. कई विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा में आयोजित जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस आधार पर विद्यालय को जिले का सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुना गया। प्रतियोगिता में कई विद्यार्थियों ने प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए अपनी जगह पक्की की। आयोजन के पहले दिन उपायुक्त किन्नौर सोनाक्षी सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। दूसरे दिन जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य जेके नेगी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस अवसर पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ओंकार सिंह पटियाल और उच्च शिक्षा उपनिदेशक कुलदीप सिंह डोगरा भी मौजूद रहे। विज्ञान प्रश्नोत्तरी के वरिष्ठ वर्ग में नगमा और अन्वेक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में विदिशा और ऋत्विक ने प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। कनिष्ठ वर्ग में अभिष्ट और तनिष्का तीसरे स्थान पर रहे। विज्ञान गतिविधि प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग की लविशा शर्मा ने प्रथम और कनिष्ठ वर्ग के आरव शर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल कर राज्य स्तर के लिए चयन पाया। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में हर्षित तीसरे स्थान पर रहे। गणित ओलंपियाड के कनिष्ठ वर्ग में काव्या और वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में जिगेशु बिष्ट ने दूसरा स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। वरिष्ठ वर्ग में अवनी और आकृति तीसरे स्थान पर रहीं। वैज्ञानिक परियोजना रिपोर्ट प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग की ऋत्विका और परिणिधि, आराध्या और अलीजा की टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में निशिका और मेघना, निधि और प्रेमा की टीमों ने भी प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तर के लिए क्वालीफाई किया। विद्यालय को जिले का सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुने जाने और विद्यार्थियों की उपलब्धियों से डीएवी स्कूल में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें