रामपुर बुशहर। डीएवी एसजेवीएन दत्तनगर के विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने इस उपलब्धि से स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता बुधवार को डीएवी कुमारसैन में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर बधाई दी। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता चौहान ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।