ग्राफ़्लिंग में विजेता रहे डीएवी स्कूल चौपाल के छात्र। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
चौपाल (रोहड़ू)।
डीएवी पब्लिक स्कूल चौपाल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में पांच पदक जीते हैं। इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।प्रतियोगिता में आदित्य वंशज ने स्वर्ण पदक हासिल किया। मोहित ने रजत पदक जीता। वहीं, लेख्य, अरनव और नक्ष ने कांस्य पदक अपने नाम किए। इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे पहले भी डीएवी चौपाल के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया था। पदक विजेताओं के सम्मान में विद्यालय परिसर में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। पुलिस उप अधीक्षक सुशांत शर्मा और प्रधानाचार्य अनिता डोगरा ने खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। उन्हें हार पहनाकर और प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि सुशांत शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रधानाचार्य अनिता डोगरा ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।