फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मंदिर के निर्माण के लिए बेटियों ने दिए एक लाख

विज्ञापन
उपमंडल रोहड़ू के अंतर्गत जागा बलसा देवकन्या माता मंदिर के लिए घर की जाइयों ने भेंट किए एक लाख र
विज्ञापन
गांव से ब्याही गईं बेटियों ने नवनिर्मित मंदिर के लिए आर्थिक सहयोग दिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू।
उपमंडल रोहड़ू में जागा बलसा देवकन्या माता मंदिर के निर्माण के लिए गांव की ब्याही गई बेटियों (जाइयों) ने एकजुट होकर एक लाख रुपये की धनराशि भेंट की है। जागा बलसा को देवकन्या माता का मूल स्थान माना जाता है। यहां से रोहड़ू समेत आसपास के क्षेत्रों में माता के कई मंदिर स्थापित हैं। स्थानीय लोगों की माता के प्रति गहरी आस्था है। इसी आस्था के चलते बलसा में मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। यह निर्माण कार्य पूरी तरह से लोगों के अंशदान से किया जा रहा है। इसी कड़ी में गांव से ब्याही गईं बेटियों ने आगे आकर नवनिर्मित मंदिर के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया, जो समाज में एक प्रेरणादायक संदेश दे रहा है। मंदिर का निर्माण कार्य अभी प्रगति पर है। इसके पूर्ण होने में लगभग एक वर्ष का समय और लगने की संभावना है। दान देने वाली बेटियों में नुपी देवी, कमला देवी, बीनता देवी, रमिला देवी, कुसुम, नीरजा, आशा, मंजू, रीना, रीता, सरोज, बबली, रचना, सरिंदा देवी, तारकेश्वरी, सुहानी, मोनू, शकुंतला, शांता, बबिता, रक्षा, राजमा देवी, संजू, डिंपल, सुदेश और मीना शामिल रहीं। स्थानीय लोगों ने बेटियों के इस सहयोग की सराहना करते हुए इसे समाज में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल बताया है।

उपमंडल रोहड़ू के अंतर्गत जागा बलसा देवकन्या माता मंदिर के लिए घर की जाइयों ने भेंट किए एक लाख र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें