फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

विज्ञापन
आनी में हिम संस्कृति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद एसडीएम और अन्य। संवाद
विज्ञापन
आनी में बेटी है अनमोल और देव संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

शमशरी महादेव की उत्पत्ति गाथा पुस्तक का एसडीएम ने किया विमोचन
संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय आनी के एसडीएम सभागार में हिम संस्कृति, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में बेटी है अनमोल और देव संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आनी के एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय आनी, सरस्वती विद्या मंदिर आनी और लॉरेंस पब्लिक स्कूल आनी के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिये बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। एसवीएम स्कूल की छात्रा वंशिका शर्मा ने भारत देश में बेटियों और महिलाओं के जीवन पर बेहतरीन भाषण दिया। इसके अलावा जीविका, निधि, रितिका और राजकीय प्राथमिक पाठशाला के अंकित, मन्नत, मीनाक्षी, अलीना, अक्षित, जीत, हरीश, प्रिया, नव्या ठाकुर, मान्या ठाकुर ने बेटी है अनमोल पर कविता पाठ किया। लॉरेंस पब्लिक स्कूल के राहुल, रोहित सहित अन्य छात्र छात्राओं ने बेटी है अनमोल और देव संस्कृति पर भाषण एवं कविताओं से सबका मन मोहा। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि आज के समय में बेटियों को समान अधिकार, शिक्षा और सम्मान देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बेटी है अनमोल केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम है। एसडीएम ने शमशरी महादेव की उत्पत्ति गाथा पुस्तक का विमोचन भी किया। यह पुस्तक शमशर गांव के पुजारी शिव राम शर्मा ने लिखी है। पुस्तक में शमशरी महादेव की उत्पत्ति से जुड़ी पौराणिक कथाओं, धार्मिक मान्यताओं और लोक परंपराओं का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है। मुख्य अतिथि ने पुस्तक को क्षेत्र की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया और लेखक को इस साहित्यिक योगदान के लिए बधाई दी। हिम संस्कृति संस्था के अध्यक्ष शिव राज शर्मा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना, साहित्यिक सृजन और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि बेटी है अनमोल जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक हैं। इस मौके पर शिक्षक यशपाल ठाकुर, जय भारद्वाज, गोलू शास्त्री, शमशरी महादेव के पुजारी शिवराम, चमन शर्मा, संतोष शर्मा, दीवान, ज्ञान चंद, प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें