फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दरकाली बॉयज ने एक ही दिन में जीती वॉलीबाल की दो ट्रॉफी

विज्ञापन
दरकाली बॉयज ने नोगली में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के विजेता का खिताब किया हासिल। स्रोत : जागर
विज्ञापन
नोगली में विजेता और खमाडी में जीता उपविजेता का खिताब
विज्ञापन

पुनीत मरालू के नेतृत्व में वॉलीबाल में छाए दरकाली बॉयज
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दरकाली बॉयज की टीम ने एक ही दिन में वॉलीबाल की दो ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। नोगली में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में दरकाली बॉयज ने गानवी की टीम को करारी शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, खमाडी में दरकाली टीम उपविजेता रही और रोहड़ू की टीम ने जीत हासिल की। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा।दरकाली बॉयज टीम के पुनीत मरालू ने शानदार कप्तानी की। टीम में साहिल ठाकुर, विजेंद्र ठाकुर, अक्षु ठाकुर, चत्तर सिंह सानी, सुमित ठाकुर और देवराज ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन किया। खमाडी में उपविजेता रही दरकाली टीम को 15 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। वहीं, नोगली में विजेता टीम को 10 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम को 7500 और ट्रॉफी दी गई। एक ही दिन में दो खिताब अपने नाम करने से दरकाली पंचायत में खुशी का माहौल है। दरकाली पंचायत प्रधान गुलजारीलाल सानी, उप प्रधान नींजूराम पाकला और मंदिर कमेटी प्रधान भादुर सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह दरकाली के लिए खुशी की बात है कि यहां के युवा खेलों में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। सानी ने कहा कि युवाओं को बेहतरीन खेल के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कहा कि आगामी दकनोल मेले में दरकाली में भी भव्य बॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कप्तान पुनीत मरालू ने इस जीत का श्रेय सभी खिलाड़ियों को दिया है। उन्होंने कहा कि नशा छोड़कर युवाओं को खेल में आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें