फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौरी, कुल्लुवी और पंजाबी गीतों पर नृत्य से जमाया रंग

विज्ञापन
डंसा स्कूल में वार्षिक उत्सव में संस्कृतिक प्रस्तुति पेश करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
डंसा स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
विज्ञापन

कार्तिक चुने गए स्टूडेंट ऑफ द ईयर
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा(रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डंसा में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षिक उषा जोक्टा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। समारोह में कार्तिक को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से वाहवाही बटोरी। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, किन्नौरी, कुल्लुवी, गुजराती, पंजाबी और देश भक्ति गीतों पर नृत्य कर रंग जमाया। स्कूल के प्रधानाचार्य सह देव नेगी और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि का फूल माला के साथ स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने शिक्षा, खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों में सेजल, रक्षा, साक्षी, अरुण, अंकिता, रिद्धि, कार्तिक, सुजल, पंकज, सुस्मिता, नितिन, हीना ठाकुर, मुस्कान, श्रुतिका, पूर्वी, दिव्यांशु, पलक, निशांत, सचिन खाची, नव्या, दव्यांश, आरुषि, कृतिका, पलक, वंशिका, अनिरुद्ध और अनुज को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की ओर जा रही है,जो बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर कर रही है। सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और खेलकूद में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने बारे जागरूक किया। कार्यक्रम में शिवानी शर्मा और हेमराज कायत ने मंच संचालन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी के समक्ष स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें