फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कंडागई सड़क पर गिरे डंगे से हादसों का खतरा

विज्ञापन
दलाश - कंडागई सड़क पर गिरा डंगा संवाद
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। दलाश क्षेत्र की दलाश-कंडागई सड़क पर दो साल पहले डंगा गिर गया था। लोक निर्माण विभाग ने इस डंगे की आज तक मरम्मत नहीं की है। इस कारण इस सड़क पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। डंगा गिरने के कारण यह सड़क तंग हो गई है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सड़क पर दिनभर सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के अलावा इस मार्ग से दलाश अस्पताल के लिए मरीजों को लेकर एंबुलेंस भी जाती हैं। क्षेत्र के ग्रामीण जियो लाल वर्मा, एनडी. ठाकुर, मोहर सिंह, देवरिया चौहान, किशोरी लाल, प्रदीप चौहान सहित अन्य लोगों ने विभाग से मांग की है कि इस सड़क पर गिरे डंगे की जल्द मरम्मत की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें