फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी के पास एनएच पर मलबे से हादसे का खतरा

विज्ञापन
ज्यूरी के समीप मंगलाड में एनएच पांच पर मलबे की चपेट में आया ट्रक। संवाद
विज्ञापन
मलबे के ऊपर चढ़ा ट्रक, बड़ा हादसा होने से टला
विज्ञापन

मलब को नहीं हटा रहा एनएचएआई, लोगों में रोष

संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
ज्यूरी से रामपुर के बीच नेशनल हाईवे-पांच
पर मलबा हादसे का कारण बन रहा है। एनएचएआई की अनदेखी कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। बरसात के दौरान पड़ा मलबा अभी तक नहीं उठ पाया है। इस कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालक अक्सर धोखा खा जाते हैं। बुधवार शाम को रामपुर से ज्यूरी की तरफ आ रहा एक ट्रक मंगलाड के पास तंग मोड़ में धोखा लगने से सीधे मलबे में जा टकराया। ट्रक को काफी नुकसान हुआ है। ट्रक चला रहे चालक को भी हल्की चोटें आई हैं। नेशनल हाईवे के इस मोड़ में भूस्खलन के कारण वैली साइड से एक हिस्सा टूटा हुआ है। दूसरी ओर सड़क के किनारे मलबा है। नेशनल हाईवे के तीखे मोड़ पर तंग सड़क पर यदि चालक ट्रक को नीचे की ओर ले जाता, तो गहरी खाई में गिर जाता। यहां ट्रक और चालक का बचना नामुमकिन था। ज्यूरी के पास बीती आपदा के बाद से पहाड़ी से मलबा एनएच पर आ रहा है। एनएचएआई इस मलबे को नहीं हटा रहा है। ऐसे में यहां हर वक्त हादसों का अंदेशा बना रहता है। इस एनएच से रोजाना किन्नौर और शिमला के बीच हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में यह मलबा जानलेवा बन सकता है। क्षेत्र के लोगों ने एनएचएआई से मांग की है कि सड़क पर पड़े मलबे को जल्द हटाया जाए ताकि किसी भी प्रकार के हादसे से बचा जा सके। एनएचएआई सब डिवीजन ज्यूरी के सहायक अभियंता करतार शर्मा ने बताया कि मलबा समय-समय पर हटाया जाता है। पहाड़ी से कुछ स्थानों पर मलबा गिरता रहता है, उसे भी जल्द हटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें