फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा में जर्जर झूला पुल से खतरा

विज्ञापन
नेरवा में शालवी खड्ड पर बना पैदल पुल। संवाद
विज्ञापन
. पुल पर लगाईं जालियां टूटीं, धक्का लगने पर नदी में गिरने का खतरा
विज्ञापन

. लंबे समय से नहीं हुई पुल की मरम्मत, रोजाना गुजरते हैं सैकड़ों लोग


संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)।
नेरवा का सेल्फी प्वाइंट झूला पुल खस्ता हालत में है। पुल की हालत ऐसी हो चुकी है कि किसी को जरा सा धक्का भी लगे, तो वह नदी में गिर सकता है। खतरे के साये में इस पुल से सुबह और शाम सैकड़ों लोग गुजरते हैं। स्थानीय लोग कई बार प्रशासन से इसकी मरम्मत करवाने की गुहार लगा चुके हैं। यह पुल मुख्य बाजार और नेरवा अस्पताल को जोड़ता है। अधिकतर लोग अस्पताल की तरफ बसे हुए हैं। प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे भी इस झूला पुल से गुजरते हैं। एक दशक पूर्व इस पुल के दोनों ओर जालियां नहीं लगी हुई थीं। कुछ लोगों ने पुल से छलांग लगा आत्महत्या कर ली। इसके बाद प्रशासन ने जालियां लगवाईं। वक्त के साथ पुल की दोनों तरफ की जालियां अधिकांश स्थानों से टूट-फूट चुकी हैं। पुल को काफी समय से मरम्मत की जरूरत है। लोगों ने प्रशासन से पुल की मरम्मत करवाने और दोनों ओर नई जालियां लगवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें