फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्वाड़–कराणा सड़क पर बैठा डंगा, बढ़ा खतरा

विज्ञापन
आनी की श्वाड-राणा सडक़ चिमनी के पास भूस्खलन से हुई बाधित। संवाद
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को आवाजाही बाधित होने से लोग हुए परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। बीते वर्ष बरसात के दौरान कमजोर हुए डंगे दो दिन हुई बारिश से बैठ गए। आनी उपमंडल की श्वाड़–कराणा सड़क पर चिमनी के पास डंगा बैठ गया है। बीते वर्ष भी इसी स्थान पर सड़क धंस गई थीं, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। उस समय लोक निर्माण विभाग ने मिट्टी और पत्थरों की फिलिंग कर सड़क को अस्थायी रूप से बहाल किया था। दो दिनों से क्षेत्र में हुई लगातार बारिश ने एक बार फिर से हालात बिगाड़ दिए हैं। डंगा बैठने के कारण शुक्रवार शाम को बड़ी गाड़ियों, विशेषकर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों की आवाजाही बंद करनी पड़ी। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में लोक निर्माण विभाग ने मौके पर पहुंचकर सड़क के पीछे कटिंग कर मार्ग को अस्थायी रूप से बहाल तो कर दिया, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। स्थानीय लोगों में इस स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र निवासी दिनेश कायथ, संदीप कुमार, विनोद और मनजीत ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर गिरे और कमजोर डंगों को जल्द से जल्द पक्का किया जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके। उधर, लोक निर्माण विभाग निरमंड डिविजन के अधिशासी अभियंता आनंद शर्मा ने बताया कि गिरे हुए डंगों के टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही स्थायी समाधान के तहत डंगे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें