फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनजेएचपीएस में डांडिया नाइट का आयोजन

विज्ञापन
झाकड़ी में नवमी के अवसर पर दुर्गा पूजा करते परियोजना प्रमुख राजीव कपूर और उनकी धर्मपत्नी। स्रोत
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख राजीव कपूर और उनकी पत्नी शिवाली कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। डांडिया नाइट में परियोजना के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने पारंपरिक संगीत और डांडिया की थाप पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव का आनंद लिया। वहीं, श्री दुर्गा पूजा के अवसर पर संध्या आरती एवं रात्रि पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस दौरान परियोजना प्रमुख राजीव कपूर और उनकी पत्नी शिवाली कपूर ने मां दुर्गा की आरती कर विधिवत पूजा-अर्चना की। वहीं, रात्रि सांस्कृतिक संध्या में विनेश जोशी और उनकी टीम ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कलाकारों के गीतों पर उपस्थित जनसमूह झूम उठा और कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उल्लास से सजी इस संध्या ने दुर्गा पूजा के उत्सव को यादगार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें