फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रैली निकाल लोगों को दिया स्वस्थ रहने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल रैली निकाल लोगों को दिया स्वस्थ रहने का संदेश
विज्ञापन

रोहडू में वर्ल्ड फिजियोथैरेपी डे पर समोली से समाला खेल स्टेडियम तक निकाली रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। इंडिया एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में साइकिलिंग रैली निकाली गई। समोली से वाया हाटकोटी समाला खेल स्टेडियम तक निकाली गई इस रैली के माध्यम से युवाओं ने लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। रैली में 15 पहाड़ी साइकिलिंग पैडलर ने भाग लिया। लोगों को स्वास्थ्य और वातावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पहाड़ी पैडलरों ने सुबह छह बजे समोली पुल से हाटकोटी होकर समाला इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम तक रैली निकाली। इंडिया एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट हिमाचल प्रदेश के महासचिव डॉ राजिंद्र ने बताया कि साइकिल चलाने से जहां शरीर की स्वस्थ रहता है, वहीं वातावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचता है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य और वातावरण के प्रति जागरूकता होने के कारण प्रदेश में युवा साइकिलिंग पैडलरों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, जो एक अच्छा संकेत भी है। चांशल एसोसिएशन सोसायटी के संयोजक अरूण नेगी ने क्षेत्र की सड़कों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन और सरकार से मांग की कि युवाओं में साइकिल के प्रति उत्साह कुछ साल से बढ़ा है। रोहडू़ में सैकड़ों पैडलर हैं। मगर दुर्घटनाओं की संभावनाओं के चलते आज सड़कों पर पैडलरों का चलना खतरे से कम नहीं है। नगर और महानगरों की तर्ज पर साइकिलिंग के लिए सड़क के एक तरफ पाथ की व्यवस्था की जानी चाहिए। इस मौके पर विरेंद्र, अंशुल, विशंभर और डॉ. त्रिशला, अरूण नेगी, कुनाल, किशन, परवेज भट्ट, तेंजीन के अलावा अन्य पैडलर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें