फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जगातखाना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भजन-कीर्तन पर जमकर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मां नव दुर्गा एवं ठाकुर मंदिर जगातखाना में रात्रि भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। शुक्रवार देर रात तक चले इस कार्यक्रम में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहे। यह कार्यक्रम भजन मंडली एवं महिला भजन मंडली जगातखाना के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। भजन मंडलियों ने एक से बढ़कर एक कृष्ण भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमते हुए भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया। मंदिर परिसर को जन्माष्टमी के लिए विशेष रूप से सजाया गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सपरिवार मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर समिति के अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखते हैं। ये समाज में आपसी भाईचारे और आध्यात्मिक भावना को भी मजबूत करते हैं। इस मौके पर अमर चंद, कमल शर्मा, हरदयाल, गोपाल कृष्ण गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें