नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा की छात्राओं ने राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालय संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, चियोग में संस्कृत सप्ताह समारोह के उपलक्ष्य में हुआ। बीए तृतीय वर्ष की सोजल और बीए द्वितीय वर्ष की मल्लिका शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। सोजल ने संस्कृत भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, मल्लिका शर्मा ने संस्कृत श्लोक गायन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। मल्लिका को प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य बलबीर सिंह सागर, सहायक आचार्य संस्कृत दिनेश शर्मा और अन्य प्राध्यापकों ने छात्राओं को बधाई दी।