फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिंगला में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल की शिंगला पंचायत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शनिवार को भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। रात आठ बजे शिंगला मंदिर परिसर से बावड़ी तक भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकाली गई। झांकी के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। रात दस बजे से कथा शुरू हुई। आचार्य त्रिलोकी ने श्रीकृष्ण कथा का वाचन किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और संदेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। रात बारह बजे श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ कथा का समापन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। महिलाओं ने पूरी रात भजन-कीर्तन किया। कई श्रद्धालुओं ने शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक व्रत रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें