फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 12 भादो मेले के लिए सजा देवता साहिब बूढ़ा महादेव का रथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के देवता साहिब बूढ़ा महादेव का रथ 12 भादो मेले के लिए शुक्रवार को सजाया गया। इस दौरान देवता के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भादो के पहले प्रविष्ट से लेकर पूरे माह में देवता का रथ सजा रहेगा। एक से लेकर 9 भादो तक बूढ़ा महादेव के मंदिर में भंडारे का आयोजन करते हैं। सैकड़ों की संख्या में लोग महादेव के दर्शन करने के लिए आते हैं। हर दिन महिलाएं भजन-कीर्तन करती हैं। 9 भादो की प्रविष्टि को बूढ़ा महादेव कूपरदढ़ पहुंचते हैं वहां 3 दिन तक अपने देवलुओं के साथ रहते हैं। इस दौरान रात को भजन-कीर्तन किया जाता है। सिर्फ भादो के महीने में ही बूढ़ा महादेव रथ सजाया जाता है इसके अलावा हर जगह बूढ़ा महादेव सिर्फ चिह्न के रूप में जाते हैं। मंदिर के कारदार ताबे राम ठाकुर बताया कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। सभी नित्थर निवासी इसका भली भांति निर्वहन भी करते हैं। क्षेत्र के सभी महिलाएं, पुरुष और बच्चे देवता की पूजा अर्चना करते हैं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें