रिकांगपिओ (किन्नौर)। करवाचौथ को लेकर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। त्योहार से एक दिन पहले मंगलवार को बाजार में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। कॉस्मेटिक, ज्वेलरी और पूजन सामग्री की दुकानों पर दिनभर चहल-पहल रही। सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ के लिए चूड़ियां, शृंगार का सामान और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की। मेहंदी लगाने वाली दुकानों पर भी महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। त्योहार के चलते दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। स्थानीय निवासी शांता नेगी और नितिका ने बताया कि करवाचौथ सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला त्योहार है।