10 अक्तूबर को लाव लश्कर के साथ रवाना होंगे देवता
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। शिव मंदिर कमेटी दलाश ने शनिवार को में बैठक का आयोजन किया। बैठक में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा मेले में दलाश क्षेत्र के आराध्य देवता जोगेश्वर महादेव को ले जाने के बारे में चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आराध्य देवता जोगेश्वर महादेव अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा मेले में शिरकत करेंगे। इस निर्णय से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मंदिर कमेटी के कारदार रमेश वर्मा ने कहा कि 25 साल बाद देवता जगेश्वर महादेव कुल्लू के देवता रघुनाथ से मिलने 10 अक्तूबर को लाव लश्कर के साथ रवाना होंगे। देवता जगेश्वर महादेव दलाश 133 किलोमीटर का सफर पैदल तय करेंगे। सुविधाओं के अभाव और देवता साहिब गाड़ी में सफर न करने के कारण 25 वर्षों से कुल्लू मेले में नहीं जा पाए हैं। देवता जगेश्वर महादेव कुल्लू मेले के लिए पैदल यात्रा करेंगे।