डीएवी कॉलेज कोटखाई मे सीएससी ने ली शपथ। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
डीएवी कॉलेज कोटखाई में सीएससीए पदाधिकारियों ने ली शपथ
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी सेंटेनरी कॉलेज कोटखाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय छात्र संघ (सीएससीए) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल वशिष्ठ ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और कर्तव्य की शपथ दिलाई। समारोह में अध्यक्ष बीए तृतीय वर्ष के ईशान चैंठा, उपाध्यक्ष बीकॉम तृतीय वर्ष की सागरिका सूद, महासचिव बीए द्वितीय वर्ष की एंजल और संयुक्त सचिव पद के लिए बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की रोहिता ने शपथ ग्रहण की। इसके अलावा विभिन्न समितियों और क्लबों में भी विद्यार्थियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। एनएसएस में सेजल शर्मा और रिशित डोगरा, सांस्कृतिक समिति में सेजल ठाकुर और तमन्ना को जिम्मेदारी सौंपी गई। खेल समिति में आदित्य शर्मा और निहाल राईक व संपादकीय समिति में सुनारिका और साक्षी को जिम्मेदारी दी गई। सीएससीए के शिक्षक प्रतिनिधियों में डॉ. जोगिंदर दुल्टा, डॉ. विकसित वर्मा, डॉ. निशा मंतान, डॉ. नितिका स्तान और दिक्षित प्रकाश शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नितिका स्तान ने किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और विद्यार्थियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।