ननखड़ी के कोट काली माता मंदिर में रविवार को माता के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
ननखड़ी(रामपुर बुशहर)। ननखड़ी क्षेत्र के प्रसिद्ध कोट काली माता मंदिर में जेठ माह के आखिरी रविवार को श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में लोग माता के दर्शन को पहुंचे। माता के दर्शन को ननखड़ी के अलावा कोटगढ़, रोहड़ू, नावर, टिक्कर और बाघी क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान जल शक्ति विभाग ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया। हर वर्ष जेठ माह के रविवार को यहां भक्त हजारों की संख्या में पहुंचते हैं। प्रकृति की गोद में बसा यह मनोरम स्थल श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस मौके पर जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता विनोद शर्मा, कपिल मेहता, पुष्पेंद्र खेमटा, कैलाश गुप्ता, कलम सिंह, दीवान सिंह, रंजीत, अनिल, रक्षपाल, प्रकाश सहित मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
ननखड़ी के कोट काली माता मंदिर में रविवार को माता के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु। संवाद