फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर मदद मिलती तो बच जाती जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

रामपुर खंड की बाहली पंचायत के दलोग गांव के पास शुक्रवार रात को खाई में गिरे युवक की जान बच सकती थी, यदि समय रहने उसे मदद मिलती। हादसे के बाद जब बाहली स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस मंगवाने के लिए फोन किया गया तो वहां तैनात कर्मी ने एंबुलेंस खराब होने का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने रामपुर खनेरी अस्पताल से एंबुलेंस मंगवाई। लेकिन युवक की जान नहीं बच पाई। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। रामपुर से दलोग की दूरी करीब 50 किमी और बाहली से दलोग की दूरी करीब दस किमी है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे युवक कार से उतर कर शौच जाने को निकला और सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। इसके बाद कार में सवार अन्य युवक ने ग्रामीणों को हादसे के बारे में सूचना दी। रात करीब दस बजे दलोग गांव से एक दर्जन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाहली स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस के लिए फोन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यहां तैनात कर्मी ने एंबुलेंस खराब होने का बहाना बना दिया। अंधेरे में जान जोखिम में डालकर टॉर्च के सहारे युवक को रात 12 बजे घटनास्थल से सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद रामपुर से एंबुलेंस आई। एंबुलेंस में युवक को ऑक्सीजन चढ़ाई गई। लेकिन रामपुर पहुंचते-पहुंचते युवक ने दम तोड़ दिया। नरैण पंचायत अविनाश, इंद्रजीत, संजीव योगी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि इससे पूर्व भी कई बार बाहली स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की खराबी का बहाना बनाया गया है और इसका खामियाजा दुर्घटनाग्रस्त लोगों को भुगतना पड़ा है। अब सवाल यह उठता है कि यदि हादसे के वक्त स्थानीय लोगों को कई किलोमीटर दूर रामपुर से आपात वाहन मंगवाना पड़े तो बाहली में एंबुलेंस सेवा का क्या औचित्य है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि यदि यहां एंबुलेंस सेवा दी जा रही है तो ग्रामीणों को इसका लाभ क्यों नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मी के पिता की मौत के चलते नहीं भेज सके एंबुलेंस : आकाशदीप
शिमला स्थित जीवीके 108 एंबुलेंस सेवा के मैनेजर आकाशदीप ने कहा कि एंबुलेंस कर्मी के पिता की मौत के चलते एंबुलेंस नहीं भेजी गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग को देखते हुए एंबुलेंस सेवाओं में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें