फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडार वुड ऑयल मामले में नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चौपाल। सिडार वुड ऑयल मामले में मुख्य अरण्यपाल नागेश गुलेरिया ने शनिवार को उपमंडल चौपाल की सरांह रैंज की सभी बीटों का दौरा किया। इस मामले में हो रही कार्रवाई का भी जायजा लिया। नागेश गुलेरिया ने कहा, पुलिस और उनका विभाग मामले में गहनता से जांच कर रहा है। इसमें जो दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि यदि कोई विभाग का कर्मचारी व अधिकारी भी संलिप्त पाया गया तो उसको भी नहीं छोड़ा जाएगा। डीएफओ चौपाल एमएस चंदेल ने कहा कि इस मामले में पुलिस के साथ विभागीय जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन

सिडार वुड आयल मामले में सभी पांच आरोपियोें के खिलाफ पुलिस थाना चौपाल में मामला दर्ज है। चौपाल वन मंडल की सरांह रैंज में वन विभाग की स्पेशल टीम ने सर्च अभियान के तहत 90 ड्रम व केनियां सिडार वुड ऑयल से भरे बरामद किए थे। विभाग की कार्रवाई में करीब सत्रह हजार लीटर सिडार वुड आयल बरामद किया गया था। एक आरोपी को गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल चुकी है। चार आरोपी हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर चल रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है कि सिडार वुड आयल कब से निकाला जा रहा था। इसके पीछे आरोपियों के साथ किस गिरोह का हाथ हो सकता है। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने कहा कि सिडार वुड ऑयल मामले में वन विभाग से रिकार्ड तलब किया गया है तथा उसके बाद ही जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें