सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की कोठी पंचायत के चुंलिग गांव में नेपाली ने मफलर का फंदा लगाकर जान दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात जगमोहन बहादुर (35) निवासी गांव मोलवान, जिला रोल्पा आंचल रावती, नेपाल कोठी गांव के स्थानीय शिव लाल नेगी के डोगरी में रहता था। मालिक शिव लाल नेगी ने रिकांगपिओ थाना में इसकी जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी रघुवीर सिंह भोगल और अन्य टीम घटना स्थल पर पहुंची। उधर, डीएसपी किन्नौर चंद्र पाल सिंह ने इसकी पुष्टि की। कहा कि पुलिस ने मामला कर छानबीन शुरू कर दी है।