रोहड़ू। पुलिस ने छापामारी कर बाजार में पांच दुकानों से करीब बीस कट्टे प्रतिबंधित तंबाकू के बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिल थी कि बाजार में कुछ दुकानदार प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादक धड़ल्ले से बेच रहे हैं। डीएसपी अनिल शर्मा ने थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, एएसआई कमल नयन, हेड कांस्टेबल अमित, संजीव व प्रशांत के साथ पांच होल सेल की दुकानों में छापामारी की। शक्ति नगर में दो, अपर बाजार में दो और समाला में एक दुकान से करीब बीस कट्टे प्रतिबंधित तंबाकू खैनी उत्पाद बरामद किए। पुलिस ने मामला स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया है। डीएसपी अनिल शर्मा ने कहा कि बाजार में इस प्रकार की कार्रवाई चलती रहेगी।