फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर ने व्यक्ति के खाते से निकाले 46 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नेरवा (रोहड़ू)।
एसबीआई की नेरवा शाखा में शातिर ने एक व्यक्ति के खाते से 46 हजार रुपये निकाल दिए और खाताधारक को इसकी भनक तक नहीं लगी। खाताधारक को इसका पता उस समय चला जब वह करीब पांच माह बैंक में पैसे निकालने के लिए गया। इसके खिलाफ नेरवा पुलिस थाना में आठ मार्च को मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नेरवा का सुनील कसुम्पटी में रहता है। सुनील का नेरवा एसबीआई शाखा में खाता है। उसने भारतीय स्टेट बैंक की नेरवा शाखा में 29 अगस्त 2017 को बचत खाता संख्या 20159309360 में 49 हजार रुपये जमा करवाए थे।
विज्ञापन

सुनील 26 फरवरी को जब नेरवा बैंक में पैसे निकालने पहुंचा तो यह जानकर हैरान रह गया कि किसी ने उसके खाते से पहले ही 46 हजार रुपये उड़ा लिए हैं। सुनील ने बताया कि उसने इस बीच न तो अपना एटीएम कार्ड किसी को दिया और न ही किसी को अपना पासवर्ड बताया। फिर भी उसके खाते से दो ट्रांजेक्शन में 46 हजार रुपये निकाले गए हैं। बैंक शाखा से ट्रांजेक्शन की डिटेल निकालने पर मालूम हुआ कि उसके खाते से पहली निकासी 16 अक्तूबर को 40 हजार रुपये तथा दूसरी बार 25 अक्तूबर को छह हजार रुपये की हुई है। सुनील ने बताया कि नेरवा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। बैंक प्रबंधन का कहना है कि विशेषज्ञ बुला कर निकासी के समय के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएगी। हालांकि ऐसा भी माना जा रहा है कि किसी जानने वाले ने ही यह काम किया है। एसबीआई नेरवा शाखा के प्रबंधक योगेश फोनिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज का रिकॉर्ड तीन माह तक सुरक्षित रहता है। जबकि शिकायतकर्ता पांच माह के बाद शिकायत लेकर आया है। फिर भी विशेषज्ञ बुलाकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें