अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
उपमंडल ठियोग के साथ लाफू घाटी के पंथा में वीरवार दोपहर बाद मारुति कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में गाड़ी में बैठे पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे गंभीरवस्था में आईजीएमसी रेफर किया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मत्याणा के चमरौत निवासी कर्मचंद (50) अपने बेटे रवि चंदेल (22) के साथ कार में दूसरे घर कराणी जा रहा था।
पंथा के पास उनकी मारुति कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 600 मीटर गहरी खाई। हादसे में कर्मचंद की मौत हो गई जबकि रवि चंदेल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का पता लगते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। पुलिस को भी सूचित किया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निकाला। इसमें कर्मचंद की मौत हो चुकी थी जबकि रवि चंदेल को सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया। यहां से रवि चंदेल को गंभीरावस्था में आईजीएमसी रेफर कर दिया गया।
शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी ठियोग बलबीर जस्वाल ने कहा कि हादसे में एक की मौत हुई है जबकि एक घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तफ्तीश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसे कैसे हुआ, जांच की जा रही है।