फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में गांधी पार्क के पास मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर के पास गांधी पार्क के साथ मंगलवार रात करीब नौ बुजुर्ग का शव मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी रामपुर को दी। सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस चौकी से एएसआई गंगा देव की टीम ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और बुधवार को महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव की पहचान दौलत राम (66) पुत्र शारू राम निवासी गांव काशा, तहसील रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में मौत का कारण ह्दयगति रुकना माना जा रहा है। उधर, डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चला पाएगा। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें