फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यूरी के मझेवली में बुजुर्ग की झुलसकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
क्षेत्र के मझेवली गांव में आग से झुलसने के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मझेवली गांव का 75 वर्षीय डुमरु राम कुछ समय से बीमार था। वह शुक्रवार को घर के चूल्हे के पास बिस्तर पर सो रहा था। इस दौरान चूल्हे से अचानक आग उसके बिस्तर तक पहुंच गई। इस कारण वह झुलस गया और मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय घर में कोई नहीं था। उसके बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। अब उसका एक पोता ही रह गया है। इसके अलावा उसके परिवार में अन्य कोई नहीं बताया जा रहा है। दोफदा पंचायत के पंचायत सदस्य जगदीश लारजू ने मामले की पुष्टि की। उधर, रामपुर के तहसीलदार विपिन ठाकुर ने बताया कि उन्हें आग से किसी के झुलसने की सूचना मिली थी। प्रशासन की ओर से प्रभावित को राहत के रूप में दस हजार रुपये की नकद राशि और तिरपाल आदि भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें