फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडाधार में सड़क से नीचे लुढ़की कार, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांडाधार में सड़क से नीचे
विज्ञापन

लुढ़की कार, चार लोग घायल
रामपुर के खनेरी अस्पताल में चल रहा घायलों का उपचार
चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाले पांडाधार में बुधवार सुबह एक कार सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में चालक सहित चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक स्विफ्ट कार संख्या एचपी 03 सी 4955 चालक के नियंत्रण खोने से पांडाधर के पास सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। पुलिस को हादसे की सूचना घायल सुरेंद्र ठाकुर, पुत्र मोती सिंह निवासी निरथ ने दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और हादसे के घायलों को सड़क पर पहुंचाया। इसके बाद घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

इस हादसे में कार चालक मोहित पुत्र हीरा लाल गांव सुरड़, अमन पुत्र प्रीत चंद गांव सुरड़, प्रीतम पुत्र फिंडू राम गांव सुरड़ और सुरेंद्र ठाकुर पुत्र मोती सिंह गांव नीरथ घायल हो गए हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए खनेरी अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें